NewsUttar Pradesh
सखी समिति रोपित करेंगे पांच हजार पौधे, लिया संकल्प

अखिलेश अग्रहरि
फतेहपुर। सखी मानव सेवा समिति के तत्वावधान मे ग्राम पंचायत कस्बा सोहन की ग्राम समाज की जमीन में पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमे पांच हजार पौधे रोपित किए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पौधो की महत्ता के बारे मे लोगो को बताया गया।
संस्था प्रंबधक नमिता सिंह की देखरख मे पौधरोपण किया गया। पौधरोपण को मिलजुलकर सहर्ष अंंजाम दिया गया। आगे संकल्प लिया की साफ की गई नहर पटरियों में भी पौधरोपण का कार्यक्रम बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। कहा कि ग्राम पंचायत को और अधिक हरा-भरा बनाया जाएगा। पर्यावरण की दृष्टि से सभी के लिए जो अनुकूल होगा संस्था द्वारा वह काम किया जाएगा। बताया कि 5000 पौधों पड़ी हुई ग्राम पंचायतों की खाली जगहों को पर लगाएं जाएंगे। इस मौके संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।