NewsUttar Pradesh
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वो 89 वर्ष के थे।
मनप्रीत कौर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वो 89 वर्ष के थे। आनंद सिंह बिष्ट को बीमार होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत नाजुक थी।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थे। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। दरअसल आनंद सिंह बिष्ट पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं और कुछ समय पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।