NewsUttar Pradesh
फतेहपुर : DM & SP ने लॉकडाउन का लिया जायजा, पालिका के कार्यो की सराहना

अखिलेश कुमार अग्रहरि
फतेहपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पीएम के निर्देश पर नगर को लॉक डाउन कर दिया गया है। लॉक डाउन के चलते पूरे नगर में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। घरों से निकलने वाले लोगो से पुलिस पूछताछ करती रही। इसी क्रम मे शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर का भ्रमण कर लॉक डाउन का निरीक्षण किया।
लॉक डाउन के तीसरे दिन (शुक्रवार) को जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने एसडीएम प्रह्लाद सिंह व सीओ योगेंद्र सिंह मालिक के साथ कोतवाली परिसर में बैठक कर हालातों का जायजा लिया। इस दौरान नगर के संभ्रांत लोगो को भी बुलाया गया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस मौके पर पालिका के किये गए कार्यो की सराहना भी की। डीएम संजीव कुमार सिंह ने लोगो से घर के अंदर रहने की अपील की।