NewsUttar Pradesh
सहकारी समितियों का निर्माण कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ेंगे
सहकार भारती सहकारी समितियों को जोड़कर उनकी क्षमताओं में करेगी वृद्धि। लखनऊ में हजरतगंज, दारुल शफा में संगठन के प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

सचिन शुक्ला
लखनऊ। सहकार भारती प्रदेश में एक लाख से अधिक सदस्य बनाकर नयी सहकारी समितियों का निर्माण करेगी। यह बात सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कही। सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन रविवार को हजरतगंज, दारुलशफा स्थित आवास संख्या 100, न्यू बी ब्लॉक में हुआ। इस अवसर पर सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने बताया कि प्रदेश में सहकारी समितियों को जोड़ा जाएगा और उनकी क्षमताओं में वृद्धि कर उनका विकास किया जाएगा, जिससे सहकारिता के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल और महामंत्री प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि संगठन प्रदेश में लोगों के आर्थिक उन्नयन के लिए कार्य करेगा। इसके तहत सहकार भारती प्रदेश में स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देताय समूहों का निर्माण कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ेगी, ताकि उनका सामाजिक व आर्थिक विकास हो। कार्यालय का उद्घाटन पंडित अनुरोध पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सहकार भारती के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह चंदेल, सह संगठन प्रमुख विवेक शर्मा, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप वर्मा, सुमन शुक्ला व वीरेन्द्र पांडेय, संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, सह संगठन प्रमुख गजेन्द्र अवस्थी व शिवेन्द्र सिंह, मंत्री नीलम प्रजापति, कार्यालय प्रमुख अजय सिंह, सदस्यता प्रमुख शम्भू सिंह श्रीनेत, सम्पर्क प्रमुख कृष्ण कुमार राव, संरक्षक मूल चंद्र श्रीवास्तव, शिव शरण अस्थाना, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश सदस्य सुधीर श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष दलसिंगार पाठक, अर्चना आर्या, जितेन्द्र कुमार दीक्षित, गीता, अवधेश त्रिपाठी, लखनऊ जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह व महामंत्री अरविंद मिश्रा, विभाग प्रमुख कानपुर विजय मिश्रा, लखनऊ हीरेन्द्र मिश्रा, गोरखपुर सतीश श्रीवास्तव, चित्रकूट प्रेम सागर दीक्षित, बांदा से शिव शरण शुक्ला, दिनेश दीक्षित, राकेश सिंह राठौर, कानपुर से सचिन शुक्ला आदि समेत विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।