NewsPoliticsUttar Pradesh
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की राष्ट्रीय महिला सभा का विस्तार
लखनऊ की उद्यमी एवम समाजसेवी अनिता मिश्रा को प्रसपा महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

सौरभ शुक्ला
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की महिला सभा का पार्टी कार्यालय में विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी गई और लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों को कहा गया। इस विस्तार में शहर की जानी मानी उद्यमी एवम समाजसेवी अनिता मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही ममता पांडेय और संगीता सिंह को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाये आज किसी की परिचय की मोहताज नहीं है, वह किसी भी पद में हो या अधिकारी हो या कोई शिक्षा के क्षेत्र में हो महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। महिलाओ के हक की लड़ाई को प्रसपा लोहिया कमजोर नहीं पड़ने देगी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में सैकड़ों महिला कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।