
अंकिता सिंह
कानपुर नगर। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के अशोक नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों गरीबों मजदूरों नौजवानों महिलाओं और अल्पसंख्यको के हक की लड़ाई इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ कोई लड़ रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ शिवपाल सिंह यादव हैं संघर्षों की कोख से जन्मे माननीय शिवपाल सिंह यादव जी एक जमीनी नेता है एवं सही मायने में समाजवादी विचारधारा के समर्थक हैं।
शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि हमारे नेता माननीय शिवपाल सिंह यादव का एक सपना है ओर वह सपना है कब्जा और कर्जा मुक्त भारत और इस सपने को हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलकर के पूरा करना है और इस जन विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है क्योंकि बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के केन्द्र की सरकार बनने वाली नहीं है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से नगर महासचिव सुनील महिवाल, आशीष द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, ऋषि दुबे, किसलय दीक्षित, प्रदीप त्रिपाठी ,बरुन गुप्ता, उद्देश्य बाजपेयी, बबलू यादव, संदीप शुक्ल आदि थे।