NewsUttar Pradesh
संस्कार भारतीय सिविल लाइन शाखा द्वारा हुआ भारत माता का पूजन

अंकिता सिंह
झांसी। आज 25/01/2019 को नगर में संस्कार भारती सिविल लाइन शाखा द्वारा भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज, दतिया गेट के बाहर धूमधाम से बनाया गया।
इस अवसर पर भारत माता की प्रतिमा का माल्यार्पण कर पूजन किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उल्लास पूर्वक यह पर्व मनाया गया ।
इस अवसर पर संस्कार भारती सिविल लाइंस की महिला प्रमुख रजनी गुप्ता ने संचालन करते हुए भारत माता पूजन पर्व के बारे में बताया। यह पर्व हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ताजी, शोभा कंचन, संध्या रानी, ऊषा सेन, श्स्वपनिल मोदी, योगाचार्य श्याम बुधौलियाजी व शील कोहरा तथा विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कुशल मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य सुश्री कल्पना सिंह को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन श्री कमलेश सोनी द्वारा किया गया। सभी छात्र छात्राओं को संस्कार भारती सिविल लाइन शाखा द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान किए गए। अंत में महिला प्रमुख रजनी गुप्ता द्वारा सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।