NewsPoliticsUttar Pradesh
SAPA-BSP का गठबंधन ‘ठगबंधन’ है : शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद पैसे लेकर टिकट बांटती है वो हम पर आरोप लगा रही है।

अखिलेश कुमार
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की पहली मासिक बैठक आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मुख्यालय पर संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव थे। इस बैठक में जहाँ महिलाओं के मुद्दे पर महिला मोर्चा के सदस्यों ने अपने राय रखी वही 65 जिलों की महिला मोर्चा की कार्यकारणी भी घोषित की गयी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा ने अपने मोर्चा की महिला पधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है बात अगर राजनीती की हो तो ये जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि ढाई महीने के अन्दर 65 जिलों की कार्यकारणी घोषित करना वोहरा जी के काम और मेहनत को दर्शाता है। शिवपाल ने कहा कि ढाई महीनो महिलाओं का इतनी बड़ी संख्या में जुड़ना निश्चित तौर महिला मोर्चा की सक्रियता को दिखाता।
प्रसपा अध्यक्ष शम्मी वोहरा ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी उप्पर दोहरी जिम्मेदारी है। आपको परिवार भी देखना और पार्टी भी. इसलिए आज मैं आप लोगों से कहता हूँ कि आप सिर्फ 6 घंटे का समय पार्टी को दीजिये। अगर आप सिर्फ 6 घंटे का समय भी पार्टी को देती है तो वो दिन दूर जब महिलाओं की सबसे ज्यादा ताकत प्रसपा के साथ होगी। उन्होंने कहा कि जिस लड़ाई में महिलाओं ने साथ दिया वो वो लड़ाई जीती गयी है। 2019 के लोकसभा चुनावो की लड़ाई भी हम जीतेंगे क्योकि हमारे पास महिलों की ताकत है। उन्होंने कहा कि इसीलिए पुराने दलों में अब बेचैनी हो गयी है। सोचिये अगर हमारा काम इसी तरह बढ़ता गया कम से कम 5 सीटें हम हर महीने बढ़ाएंगे और चुनाव में तो अभी दो से तीन महीने का समय है अंदाज़ा लगाइए हमारी सीटों की संख्या कितनी होगी।
अध्यक्ष शिवपाल ने आज बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद पैसे लेकर टिकट बांटती है वो हम पर भाजपा से मिलने का आरोप लगा रही है। सपा और बसपा के गठबंधन को ठगबंधन करार देते हुए शिवपाल ने कहा कि मुझे तो लगता है कि इस गठबंधन के लिए भी मायावती ने पैसे लिए होंगे।
शिवपाल ने कहा कि मैं कई विभागों का मंत्री रहा। खनन विभाग भी मेरे पास रहा पर क्या कभी मुझ पर कोई आरोप लगा। पर जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे है क्या उनकी कलर बेदाग है। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा से तब से लड़ रहे है जबसे सुप्रीमो का जन्म भी नहीं हुआ होगा और बसपा का कोई अस्तित्व भी नहीं रहा होगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा ने अपने संबोधन में 65 जिलों की महिला मोर्चा की जिला कार्यकारणी घोषित करते हुए कहा कि ये तो अभी शुरुवात है। जो कार्यकारणी बनी है वो सिर्फ कार्यकारणी तक ही सीमित न रहे है। हमें अभी बहुत कम करना है। हमारे सामने लोकसभा 2019 का लक्ष्य है जिसके लिए हमे आपको दिन रात एक करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की जो स्थिति है उसके लिए ये जरुरी है कि महिलाएं राजनीती में आगे आये और अपने साथ अन्य महिलाओं को भी जोड़िए। बैठक को महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू नंदा, प्रमुख महासचिव सुनीता सिंह, डॉ प्रिया सिंह सहित प्रदेश कार्यकारणी की कई महिलाओं ने बैठक को संबोधित किया और उपस्थित रहीं।