NewsPoliticsUttar Pradesh
संतकबीर नगर : थाने का निरीक्षण करने पहुंचे SP, मौके पर दिये ये निर्देश

दिव्या पाण्डेय
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर आकाश तोमर ने गुरूवार को थाना धर्मसिंहवा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं को जाना और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।
एसपी आकाश तोमर को निरीक्षण से पूर्व थाने के पुलिस कर्मियों को सलामी दी गयी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का सघन मुआयना किया तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की जानकारी की। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा। थाने के भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
थाने पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी जिसमें पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों से अपने व्यवहार व क्रियाकलाप से आम जनमानस में पुलिस की छवि सुधारने की नसीहत भी दी गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल आनन्द कुमार पाण्डेय, रीडर एसपी एसपी गौतम, पीआरओ मनोज कुमार त्रिपाठी, स्टेनो एसपी अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।