NewsUttar Pradesh
जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा मनाई क्रिसमस पार्टी

साधना सिंह
झांसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी ने आज शाम जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में अपनी सदस्याओं के साथ क्रिसमस उत्सव सैंटा-क्लॉस के साथ मनाया। क्रिसमस थीम में रेड एंड व्हाइट गुब्बारों का डेकोरेशन किया गया था। इसी थीम के तहत सभी सदस्याओं ने लाल रंग के परिधानों में कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। रीना अग्रवाल द्वारा मस्ती भरे गेम्स में मेंबर्स ने जमकर एंजॉय किया। संजू सैनी ने सैंटा के रूप में सभी को चॉकलेट और गिफ्ट्स बांटे।
ऊषा सचान, कल्पना खर्द, अपर्णा द्विवेदी, डॉ. श्वेता यादव, रजनी साहू, वर्षा साहू, मनीला गोयल, प्रमिलेश, गीता गुप्ता, कुसुम साहू, राधा अग्रवाल, नीतू साहू, भावना अग्रवाल, स्वप्निल मोदी, ज्योति गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
ऊषा सेन ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।