KanpurNewsUttar Pradesh
‘मां गंगा सेवा समिति’ द्वारा 42वाँ गंगा महोत्सव मनाया गया

आशीष त्रिपाठी
कानपुर नगर। माँ गंगा सेवा समिति द्वारा42,विशाल एवं भव्य गंगा महोत्सव अत्यन्त धूमधाम से श्री सिद्धनाथ धाम द्वितीय काशी में मनाया गया जिसमें पूज्य सन्तों महंतो के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि. राज नेता शामिल हुए सबसे पहले 11बजे मां गंगा का अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, चीनी सहित पंचामृत से। 11,बजे माता गंगा के भोग के बाद विशाल भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। रात करीब 1बजे तक भक्तो का हुजूम बना रहा। विद्धवान ब्राम्हणों द्वारा माता का अभिषेक सहत्र अर्चना एवं चुनरी अर्पण की गई। शाम 6 बजे गंगा माँ की मंगल महा आरती क़ा आयोजन किया गया।
गंगा महोत्सव में महानगर के हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। जय गंगा मैया के उदघोषो से माहौल मंगल मय हो गया। इस आयोजन में स्वामी ज्ञानानन्द जी तीर्थ महराज स्वामी अवधेस दास जी स्वामी राय जी महराज एवं महानगर के सभी सम्मानित संत एवं पूज्य महंत पधारे थे।