KanpurPoliticsUttar Pradesh
CM योगी आदित्यनाथ ने चुनाव का किया शंखदान, युवाओं को पार्टी से जोड़ने का दिया निर्देश
सीएम ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और ऐसी पार्टी की यूथ विंग है युवा मोर्चा।

सौरभ शुक्ला
कानुपर नगर। भाजयुमो के गठन के बाद सोमवार को लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को पहचाने। देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान का हवाला देते हुए योगी ने युवाओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर युवा के हाथ में मोबाइल फोन है। हम देखते हैं कि वे ऐसे ही मोबाइल पर हाथ चलाते रहते हैं। फोन पर ऐसे हाथ पलटने से कुछ नहीं होगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा प्रदेश के 400 भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद हैं। इससे पहले युवा मोर्चो की तरफ से सीएम का बैंडबाजे की धुन के साथ आगवानी की गई और फिर उन्होंने ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता घर-घर जाएं और युवाओं का पार्टी से जोड़े। उनके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और अपने साथ वीडियो व फोटो खींचकर प्रदेश कार्यलय भिजवाएं। चुनाव से पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की संख्या हमसब को मिलकर तीन करोड़ पहुंचानी है। यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो अखिलेश, राहुल और मायावती प्रदेश में खाता तक नहीं खोल पाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने इतना काम कर दिया है और अभी भी कर रही है जिससे पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक सीटों पर उसकी जीत तय है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से विकास कर रही है। जिससे प्रदेश ही नहीं देश में भाजपा के प्रति माहौल बना हुआ है। ऐसे में जरूरत है कि युवा मोर्चा अपना दायित्वों का सही से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बहुजन समाज पाटी और समाजवादी पार्टी की सरकार होती थी तो अराजकता इस कदर थी कि महिलाएं घरों से निकलने में 100 बार सोचती थी लेकिन अब केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से महिलाएं बेधड़क सड़कों पर निकलती हैं। यही नहीं रात में भी उन्हें कहीं जाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं अपराधी जेल से बाहर निकलने की भी नहीं सोच पा रहे हैं।
भाजयुमो गठन के बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति को ऐतिहासिक बनाने को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश और प्रभारी अशोक कठेरिया ने काफी मेहनत की है। पांच सत्रों में होने वाली एक दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति में अब तक के हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के अलावा लोकसभा चुनाव-2019 को सफल बनाने का एजेंडा तय होगा।
सीएम ने कहा कि जो प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। ढेड़ साल पहले सड़क या हवाई यात्रा में जहां अंधेरा लगता था, बहन बेटियों को डर लगता था, वहां अब उजियारा है। हमारी डेढ़ साल की सरकार ने हर क्षेत्र में स्थितियां सुधारी, प्रदेश की सूरत बदली है। हमारी सरकार में उद्योग व्यपार भी तेजी से बढ़ा ,हमने युवकों को उद्योग के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।