
आनंद सिंह
कानपुर नगर।आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान का जश्न भी मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कानपुर के गुजैनी वार्ड 55 में भाजपा संगठन की तरफ से आई ब्लॉक गुजैनी से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पूरे वार्ड की सफाई की गई और आगे गंदगी न फैलाने का संकल्प भी लिया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से पार्षद अनिल वर्मा, वार्ड संयोजक सतीश चंद्र गुप्ता, राजू चौबे, शैलेन्द्र वर्मा, प्रमोद त्रिवेदी, मुन्ना सिंह भदोरिया, सुभाष पांडे, विशेष तिवारी एवं वार्ड के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर निगम के कर्मचारियों का भी सहयोग रहा जिसमें सफाई नायक का विशेष सहयोग रहा।