CrimeKanpurUttar Pradesh
महिला हत्याकांड : बर्रा में महिला की लूटपाट के बाद हत्या
पति के मुताबिक 15 दिनों से मकान की ऊपरी मंजिल में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। संजय ने वारदात में मजदूरों का हाथ होने की आशका जताई है।

मयंक कुमार
कानपुर नगर। कानपुर के बर्रा विश्वबैंक सी-ब्लॉक में आर्डनेंस कर्मी संजय कुमार की पत्नी पुष्पा (38) की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह वहीं दूसरे मकान में रहने वाली सास बीना घर पहुंची तो मुख्यद्वार खुला था। अंदर जाकर देखा तो बैठक वाले कमरे में बहू का लहूलुहान शव पड़ा था। पीछे के कमरे के दरवाजे और अलमारिया खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा पड़ा था। सास ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुलाई। वारदात के वक्त पति ड्यूटी और बच्चे गए थे स्कूल। पुष्पा की हत्या के वक्त पति संजय ड्यूटी और बच्चे तान्या (13) व सोनाली (8) स्कूल गए थे। बीना की सूचना पर संजय घर पहुंचे।
पुलिस को शक है कि पुष्पा का हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि परिचित ही है, जिसने घर के भीतर आकर वारदात को अंजाम दिया। शोर और चीख बाहर न जाए इसके लिए हत्यारे ने बेडरूम में रखा म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में चला दिया गया। मजदूरों पर हत्या का शक। संजय के मुताबिक 15 दिनों से मकान की ऊपरी मंजिल में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। संजय ने वारदात में मजदूरों का हाथ होने की आशका जताई है।
संजय से पूछताछ में इलाके में ही रहने वाले मजदूर अजय पाडेय का नाम बताया। जिसपर पुलिस ने अजय के घर दबिश तो ताला लटका मिला। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। शव के पास पड़ा मिला चाकू सोफे पर हथौड़ा। जिस कमरे में शव पड़ा मिला है उसी कमरे में सोफे पर हथौड़ा मिला। वहीं शव के पास ही चाकू पड़ा मिला है। पुलिस ने दोनों हथियार कब्जे में लिए हैं।