NewsUttar Pradesh
नारी के प्रति हिंसा रोकने में मीडिया का भी योगदान: CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के साथ सरकार भी हमेशा साथ रहेगी। 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' की योजना भी प्रधानमंत्री ने लागू की।

अखिलेश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को 8वें अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत मीडिया जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने सीएम योगी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जगदीश गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 16 महीने में जो काम योगी जी ने किया वो किसी सरकार ने नहीं किया। योगी सरकार ने सड़को से गुंडों को हटाने का काम किया। आज स्कूल के आसपास अब ऐसे शरारती तत्व नहीं दिखते। 1090, एन्टी रोमियो स्क्वायड जैसी योजनाओं को सरकार ने चलाया।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे है विमेन पावर 1090 भी जारी किया गया लेकिन प्रदेश के लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। 100 का उपयोग कैसे करना है उसके बारे में लोग जागरूक नहीं है। सुविधा तो बहुत है लेकिन लोग तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि नारी हिंसा पर अंकुश लगाया जा सकता है।
मीडिया के साथ सरकार भी हमेशा साथ रहेगी। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ की योजना भी प्रधानमंत्री ने लागू की। 99 बालिकाओं ने ही टॉप किया है। 147 बालिकाओं ने ही बाजी मारी है। नारी हिंसा की घटनाओं के लिए सब को साथ रहना होगा। समाज अगर साथ दे तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं और अगर मीडिया साथ दे और एक केम्पेन चला दे तो और भी अच्छा होगा।