NewsPoliticsUttar Pradesh
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी की सफाई का किया शुभारम्भ, दिलाई शपथ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी की सफाई में 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। लखनऊ नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाए के अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बने हैं।

हिमानी बाजपेई शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया। सीएम योगी खुद गोमती नदी पहुंचे और इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएम योगी ने लोगों को सफाई की शपथ दिलाई। बरसात से पहले गोमती नदी की सफाई का काम पूरा होगा। गोमती नदी से जलकुंभी हटाने और उसकी सफाई को प्राथमिकता देते हुए सीएम योगी ने इस अभियान का आगाज किया है।
सफाई अभियान में करीब 7 हजार कर्मचारी, लखनऊ नगर निगम और स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हो रही हैं। एनजीओ से अपील की गई कि लोगों में इसको लेकर जागरूकत फैलाएं और सफाई अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें। इस अभियान को 8 जोन में बांट दिया गया है। बारिश से पहले गोमती नदी की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार गोमती और उसके आसपास के इलाकों की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहेंगे कि एनजीओ इस संबंध में जागरुकता फैलाएं और लोग सफाई की इस मुहिम में हिस्सा लेकर इसे गति दें।
सफाई की निगरानी खुद लखनऊ के कलेक्टर करेंगे। सीएम योगी ने सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।