NewsUttar Pradesh
‘भगवान परशुराम जयंती’ पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

दिव्या पांडेय
कानपुर नगर। आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा कानपुर में निकाली गई जिसमे नवयुवक नवयुवतियां व बूढ़े बुजुर्ग अत्यधिक जनसैलाब के साथ उपस्थित हुए।
संजीव मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम पृथ्वी की सबसे बड़े जनरल थे। जिन्होंने 21 बार पृथ्वी को जीतकर दुराचारियों व अत्याचारियों से मुक्त किया। भगवान परशुराम ने हमेशा एक जाति या धर्म विशेष की बजाय वसुंधरा कुटंभकुभ के लिए काम किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही आज सामाजिक, राजनीतिक व भ्रष्टाचार की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
जिसमें मुख्यरूप से श्री भूपेश अवस्थी, निखिल दुबे, संजीव मिश्र, पंकज दीक्षित, संजय त्रिपाठी, प्रतीक मिश्र, स्वामी अरुण पूरी जी, पनकी मंदिर के महंत स्वामी कृष्ण दास जी, परमठ मंदिर के महंत स्वामी स्वरूपानंद जी, सुमित मिश्र, सुनील शुक्ला, जीतू, विकास शुक्ला,अभिषेक वाजपई, सनी पंडित,सीमा त्रिपाठी,कल्पना तिवारी, आकाश शर्मा, अनुराग पांडेय सहित हजारो की सख्या में ब्राम्हण समाज के लोग शामिल हुए तथा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।